अमेरिका में संक्रमण का आंकड़ा 1 लाख के पार, 24 घंटे में 402 लोगों की मौत; पाकिस्तान हजारों कैदियों को रिहा करेगा

वॉशिंगटन/रोम/बीजिंग. अमेरिका में कोरोनावायरस से संक्रमण का आंकड़ा एक लाख चार हजार है। यह संख्या इटली और चीन से भी ज्यादा हो गई है। यहां 24 घंटे में 402 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमण के 18,691 नए मामले सामने आए हैं। सीएनएन के मुताबिक, अमेरिका में 1588 व्यक्तियों की जान गंवाई है। उधर, संक्रमण के खतरे को देखते हुए पाकिस्तान करीब 1200 कैदियों को रिहा करेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2.2 ट्रिलियन डॉलर के राहत पैकेज पर हस्ताक्षर कर दिया है। यह अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा राहत पैकेज है। इसका इस्तेमाल कोरोनावायरस के कारण जूझ रहे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए किया जाएगा। यह बिल दो दिन पहले अमेरिकी संसद के दोनों सदनों सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में पारित हो गया था। अमेरिका इस वक्त की सबसे बड़ी बेरोजगारी की समस्या से भी जूझ रहा है। देश में करीब 33 लाख लोगों ने खुद के बेरोजगार होने का रजिस्ट्रेशन करवाया है।

दुनियाभर के 195 देश कोरोना की चपेट में हैं। इससे अब तक 27,343 लोग जान गंवा चुके हैं। एक लाख 33 हजार 57 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। न्यूज एजेंसी मुताबिक, अमेरिका ने कोरोनावायरस से प्रभावित 64 देशों को महामारी से निपटने में मदद के लिए 174 मिलियन डॉलर देने का ऐलान किया है। इसके तहत भारत को 2.9 मिलियन डॉलर की सहायता राशि दी जाएगी।

पिछले 24 घंटे में इटली में919 और स्पेन में 773 लोगों की मौत

इटली में शुक्रवार को संक्रमण से मरने वालों की संख्या एक दिन में सबसे ज्यादा रही। यहां 24 घंटे में 919 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं अब तक कुल 9,134 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, स्पेन में 24 घंटे में 773 व्यक्तियों ने दम तोड़ा है। यहां अब तक 5,138 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोप में इटली, स्पेन और फ्रांस (1,995 मौतें)कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। तीनों देशों में अब तक 16,267 लोग जान गंवा चुके हैं। स्पेन में सरकार ने महामारी से निपटने के लिए सेना तैनात कर दी है। यहां के अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

स्पेन की राजधानी मैड्रिड में ताली बजाकर स्वास्थ्यकर्मियों का आभार जताते पुलिसकर्मी।

फ्रांस में एक दिन में 300 से ज्यादा मौतें
फ्रांस में एक दिन में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। यहां की सरकार ने देश में लॉकडाउन को 15 दिन और बढ़ा दिया है। अब यहां 15 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा रहेगा। फ्रांस यूरोप का तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां 32,964 लोग संक्रमित हैं और 1,995 लोगों की मौत हुई है।

पाकिस्तान में 1373 लोगों संक्रमित

बीबीसी के मुताबिक, पाकिस्तान के कोर्ट ने 1200 से ज्यादा कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया है। जरूरत से ज्यादा कैदियों वाले जेलों में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यह फैसला किया गया है। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने 408 उन कैदियों को भी रिहा करने के लिए कहा है जो कम गंभीर मामले में सजा काट रहे हैं या फिर जिनका ट्रायल चल रहा है। सिंध हाईकोर्ट ने भी राज्य के विभिन्न जेलों में बंद 829 ऑन-ट्रायल कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया है। साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए एक समिति गठित की है कि कोई खतरनाक अपराधी इस प्रक्रिया में रिहा न हो। पाकिस्तान में 1373 लोग संक्रमित हैं, जबकि 11 लोगों की मौत हुई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर अमेरिकी शहर न्यू ओरेलोंस की है। यहां करीब 1,170 लोग संक्रमित हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QQENda

Comments

Popular posts from this blog

राजयोगिनी दादी हमेशा कहती थीं- बदलती जीवन शैली में ध्यान जरूरी है, छोटी-छोटी बातों से मन को कभी विचलित न होने देना

''কোন জঙ্গলের আইন চলতে পারে না'', শিক্ষক বদলির ক্ষেত্রে আরও কড়া কলকাতা হাইকোর্ট