माउंट आबू .राजस्थान के माउंट आबू स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान की मुख्य प्रशासिका एवं स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एम्बेसडर राजयोगिनी दादी जानकी का 104 साल की उम्र में गुरुवार देर रात निधन हो गया। वे 140 देशों में फैले अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संस्थान का संचालन कर रही थीं। उन्हें मोस्ट स्टेबल माइंड इन वर्ल्ड का खिताब प्राप्त था। वे 27 अगस्त 2007 काे संस्थान की मुख्य प्रशासिका बनीं। दादी जानकी के कर्मयोग के बारे में बता रही हैं ब्रह्माकुमारी शिवानी... दादी जानकी एक देवदूत थीं, जो एक दादी, मां, दोस्त और मार्गदर्शक थीं। हमेशा विनम्र और सरल। वह ज्ञान की अवतार थीं, जिसे दूसराें काे बिना रुके, बिना थके औराें के लिए साझा किया। एक सच्ची नेत्री। उन्होंने युवा पीढ़ी काे सेवा कार्याें में सबसे आगे रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उम्र,पद, ज्ञान और अनुभव में वरिष्ठ हाेने के बावजूद दादीजी मुझे हमेशा अपने से बराबर रखकर मिलीं। दुनियाभर के लोगों के दिलाें पर उन्हाेंने अपनी छाप छाेड़ी। उनसे हमेशा देश-विदेश के लाेग मिलने आते थे और वह हमेशा व्यस्त रहती थी। उनके काम में काेई रुकावट न आए, इसलिए मैं अक्सर उनके प...
Comments
Post a Comment